रायबरेली, जून 12 -- बछरावां। लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर शुक्रवार की सुबह लगभग 9 बजे के करीब एक बाइक सवार को बेकाबू वाहन ने थाना क्षेत्र के चुरूवा के पास टक्कर मार दी। इस हादसे में लखनऊ जिले के रामपुर उतरावां थाना निगोहां के रहने वाले 57 वर्षीय विजय बहादुर घायल हो गए। घायल को सीएचसी पहुंचाया गया। हालत नाजुक होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यह भी पढ़ें- अज्ञात वाहन की टक्कर से अधेड़ गंभीर घायल रेफर यह भी पढ़ें- सड़क हादसे में बाइक सवार युवक घायल यह भी पढ़ें- तेज रफ्तार वाहन की चपेट में बाइक सवार युवक घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...