उन्नाव, मार्च 3 -- उन्नाव। संवाददाता आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह सड़क हादसे में दो जिंदगियां काल के गाल में समा गईं। आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गहरपुरवा गांव के पास सवारियों से भरा तेज रफ्तार लोडर अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही यूपीडा की रेस्क्यू टीम ने पहुंचकर राहत-बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को सीएचसी बांगरमऊ पहुंचाया। घायलों ने बताया कि वे सभी हरियाणा के फरीदाबाद में मजदूरी और ठेला-रेहड़ी लगाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। होली का त्योहार मनाने के लिए करीब 14 लोग, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। लोडर में सवार होकर औरास थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों के लिए निकले थे। मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में चालक को झपकी आ गई, जिससे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.