उन्नाव, फरवरी 22 -- चकलवंशी। आसीवन थाना क्षेत्र के चकलवंशी मियागंज मार्ग पर रविवार दोपहर बेकाबू लोडर के बाइक में टक्कर मारने से युवक जख्मी हो गया। घायल को मियागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां डाक्टर ने उसकी हालत नाजुक होने पर प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। दुर्घटना के बाद चालक गाड़ी छोड़ कर मौके से भाग निकला। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोडर कब्जे में ले लिया है। सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के बम्हना गांव के रहने वाले 30 वर्षीय रवि पुत्र नौरंग सिंह रविवार दोपहर बाइक से किसी काम से माखी थाना क्षेत्र के हरिगढ़ी गांव जाने के लिए निकला था। तभी अजमत नगर गांव के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार बेकाबू लोडर चालक ने सामने से बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक रवि घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.