बेकाबू लोडर के खंती में पलटने से दबकर युवक की मौत
उन्नाव, जून 14 -- चकलवंशी। माखी थानाक्षेत्र के उन्नाव-हरदोई मार्ग पर शनिवार सुबह बेकाबू लोडर सड़क किनारे पैदल जा रहे युवक को चपेट में लेकर खंती में पलट गया। लोडर के नीचे दबकर युवक की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक मौके से भाग निकला। ग्रामीणों ने किसी तरह वाहन के नीचे दबे युवक के शव को बाहर निकाल परिजन व पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की।भिन्कीपुर दोस्तलीखेड़ा गांव के रहनेवाले 40 वर्षीय विमलेश पुत्र मुन्नी लाल शनिवार की सुबह चकलवंशी चौराहे की ओर सड़क किनारे पैदल जा रहा था। इसी बीच सफीपुर की ओर से आ रहे लोडर चालक ने सामने से आ रहे वाहन को देख लोडर किनारे उतर दिया। यह भी पढ़ें- पानी लेने जा रहे युवक को डंपर ने कुचला, मौत बारिश के चलते लोडर अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे जा रहे युवक को चपेट में लेते हुए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.