उन्नाव, जून 16 -- गंजमुरादाबाद। क्षेत्र के हरदोई उन्नाव मार्ग पर सोमवार दोपहर तेज रफ्तार ई रिक्शा बेकाबू होकर सड़क किनारे झाड़ियों में पलट गया। हादसे में दो महिलाओं समेत 10 यात्री जख्मी हो गए। जिसमें सीएचसी डॉक्टर ने एक महिला की हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।सोमवार दोपहर मल्लावां से गंजमुरादाबाद आ रहा एक तेज रफ्तार ई रिक्शा अनियंत्रित होकर हरदोई उन्नाव मार्ग स्थिति काली भवानी मंदिर के पास अचानक पलट गया। हादसे में सवार 10 यात्री घायल हो गए। जिसमें उपासना 35 पत्नी नीरज कुमार निवासी गंजजलालाबाद थाना मल्लावां जिला हरदोई तथा सूफिया 25 पत्नी नसीब निवासी तकिया थाना फतेहपुर चौरासी इन दो महिलाओं को गंभीर हालत में सीएचसी पर भर्ती कराया गया। जिसमें डॉक्टर ने उपासना को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...