हरिद्वार, मार्च 2 -- श्यामपुर के कांगड़ी इलाके में सोमवार तड़के करीब पांच बजे नेशनल हाईवे पार कर रहे 25 वर्षीय मजदूर को तेज रफ्तार वाहन ने कुचल दिया। मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, चालक वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस इस प्रकरण की जांच कर रही है। ढाबे से निकला, घर नहीं पहुंच सका: पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान संजय (25) पुत्र भगवान निवासी गंगोवाला सिकंदर बिजनौर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। वह मजदूरी कर घर वापस लौट रहा था। बताया गया कि वह टिहरी की ओर से आ रहा था और कांगड़ी स्थित एक ढाबे पर कुछ देर रुका था। इसके बाद जैसे ही वह नेशनल हाईवे पार करने लगा, तेज रफ्तार वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चालक मौके से फरार हो गया। सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.