बेकाबू बोलेरो पोखरे में पलटी, दो की मौत, तीन घायल
सिद्धार्थ, मई 24 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 730 पर पड़रिया गांव के पोखरा में रविवार को एक तेज रफ्तार बोलेरो बेकाबू होकर पलट गई। इसमें दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी शोहरतगढ़ से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के धंधरी खुर्द गांव निवासी निसार अहमद (38) पुत्र नजीर अहमद, रियाज अहमद (27) पुत्र नजीर अहमद व नौशाद अहमद (19) पुत्र निजाम अहदम, अशद अहमद (13) पुत्र निशार अहमद इटवा क्षेत्र के एक कार्यक्रम में शामिल होकर रविवार की सुबह घर आ रहे थे। अभी वह पड़रिया गांव के पोखरे के पास मोड़ पर पहुंचे थे कि बोलेरो बेकाबू होकर पोखरे में पलट गई。घायलों की स्थिति इस दौरान बोलेरो की चपेट में आने से श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.