श्रावस्ती, मार्च 24 -- सिरसिया थाना क्षेत्र के जनकपुर स्थित कस्तूरवा गांधी आवासीय विद्यालय के सामने सोमवार देर शाम को तेज रफ्तार बोलेरो वाहन ने सामने से आ रहे श्रद्धालुओं से भरी टेम्पो व बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में टेम्पो सवार कोतवाली भिनगा के रजगढ़वा निवासी तुलाराम (24) पुत्र बहाऊ गुप्ता व बाइक सवार कोतवाली भिनगा के महरी मछरिहवा निवासी संदीप कुमार (19) पुत्र गोकरन गंभीररूप से घायल हो गये। वहीं चालक बोलेरो वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। बताया जाता है कि तुलाराम परिजनों व रिस्तेदारों के साथ टेम्पो से देवीपाटन मंदिर से दर्शन करके वापस घर लौट रहा था। जबकि महरी मछरिहवा निवासी संदीप सिरसिया के लदोहवा गांव निवासी अपनी बहन के घर से बाइक से वापस घर जा रहा था। हादसे के बाद दुर्घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। लोगों की ओर से एम्बुलेंस व प...