आगरा, जनवरी 28 -- थाना अछनेरा क्षेत्र अंतर्गत महुअर- सहाई लिंक मार्ग पर बुधवार दो बजे को सड़क हादसा हो गया। अनियंत्रित बोलेरो वाहन ने स्कूल से लौट रहे बाइक सवार छात्र को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बोलेरो सड़क किनारे लगे 11 हजार वोल्ट (11 केवी) हाई वोल्टेज बिजली के खंभे से जा टकराई। हादसा इतना जबरदस्त था कि बिजली का खंभा टूटकर पास से गुजर रही नहर में जा गिरा। खंभा गिरने से नहर के पानी में करंट फैल गया, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि उस समय नहर के संपर्क में कोई व्यक्ति नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 और थाना अछनेरा पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तत्काल बिजली विभाग को सूचना देकर विद्युत आपूर्ति बंद कराई। हादसे में घायल छात्र को परिजनों द्वारा एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.