कौशाम्बी, मार्च 5 -- सैनी कोतवाली क्षेत्र के डोरमा गांव के समीप नेशनल हाईवे पर बुधवार दोपहर बेकाबू बुलेट की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सिराथू में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार डोरमा गांव निवासी रवीकरन अपनी पत्नी रचना देवी के साथ खागा से बाइक से वापस घर लौट रहे थे। जैसे ही वे गांव के मोड़ के पास नेशनल हाईवे पर पहुंचे, तभी पीछे से तेज रफ्तार और बेकाबू बुलेट ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा देख आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंच गए और एंबुलेंस 108 को सूचना दी। एंबुलेंस से दोनों घायलों को इलाज के लिए सीएचसी सिराथू पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। मौके से बुलेट सवार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.