झांसी, दिसम्बर 9 -- झांसी। गुरसरांय थाना क्षेत्र में दिल-दहलाने वाली घटना हुई। मऊरानीपुर सड़क पर गांव बढ़वार के पास तेज रफ्तार बेकाबू बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में गिरकर महिला की मौत हो गई। जबकि उसकी पति घायल हो गया। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गुरसरांय थाना क्षेत्र निवासी ममता देवी (38) मंगलवार को अपने पति मटरू लाल के साथ मऊरानीपुर रिश्तेदारी में जा रही थीं। जैसे ही मटरू बाइक लेकर गांव बढ़वार मोड़ पर पहुंचे, तभी रफ्तार अधिक होने से उसका संतुलन बिगड़ गया। जिससे बाइक सड़क पर लहराने लगी। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, ममता देवी उछलकर सिर पर बल गिरी और गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं बाइक दूर तक घिसटती गई। हादसे में मटरू भी घायल हो गया। हादसे के बाद वहां चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आनन-फानन में ग्रामीण मदद को दौड़े। घायलों को तुरंत सामु...