बेकाबू बाइक सवार ने बालिका को रौंदा, मौत
कौशाम्बी, अप्रैल 25 -- सरायअकिल कस्बे के खरका पर मोहल्ले में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात बेकाबू बाइक सवार ने बालिका को रौंद दिया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। बालिका घर के बाहर किसी काम से निकली थी। खरका पर मोहल्ला निवासी कमलेश कुमार मजदूरी करता है। उसकी 10 वर्षीय बेटी शिवानी शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात घर के बाहर टहल रही थी। इसी दौरान पुरखास की ओर से आए तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बच्ची पहिये में फंसकर करीब आठ फीट तक घिसट गई और मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक पर तीन युवक सवार थे। वे शराब के नशे में धुत थे। हादसे के बाद नागरिकों ने तत्परता दिखाते हुए दौड़कर दो युवकों को पकड़ लिया। दोनों को बाइक समेत पुलिस के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.