बेकाबू बाइक फ्लाईओवर की दीवार से भिड़ी, दो दोस्तों की मौत
नई दिल्ली, अप्रैल 27 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। भलस्वा डेरी इलाके में रविवार देर रात एक तेज रफ्तार बाइक फ्लाईओवर की दीवार से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान 20 वर्षीय सैफ अली और 19 वर्षीय शाहिद के तौर पर हुई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। डीसीपी हरेश्वर स्वामी ने बताया कि सैफ परिवार के साथ संगम विहार इलाके में रहता था। वह रविवार की रात अपने पिता इद्रीश की बाइक लेकर घूमने निकला था। उसके साथ पड़ोस में रहने वाला शाहिद भी था। दोनों रात करीब नौ बजे आदर्श नगर की तरफ से संगम विहार स्थित अपले घर लौट रहे थे। वे आउटर रिंग रोड पर वजीराबाद के लिए बने लूप फ्लाईओवर से आगे बढ़े ही थे कि तभी मोड़ पर तेज रफ्तार अनियंत्रित हो गई। बाइक चला रहा सैफ कुछ समझ पाता इससे पहले ही बाइक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.