मधुबनी, अप्रैल 8 -- झंझारपुर। थाना क्षेत्र की सुखेत नहर के समीप बुधवार को सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान जगदर गांव निवासी ढोलू सदाय के 29 वर्षीय पुत्र सज्जन सदाय के रूप में हुई है। वहीं, घायल युवक की पहचान सुखेत गांव निवासी श्रीकांत सदाय के पुत्र रामबाबू सदाय के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार, सज्जन सदाय अपनी शादी के बाद से ही ससुराल भंडारी पोखर (सुखेत) में रह रहा था। बुधवार को वह साथी रामबाबू के साथ किसी काम से बाइक पर सवार होकर झंझारपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान सुखेत नहर के पास सामने से आ रही बाइक को बचाने के प्रयास में उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक लहूलुहान होकर गिर पड़े।लोगों की मदद से घायलों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.