प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 10 -- पूरे भगवत निवासी 27 वर्षीय संदीप सरोज अपने रिश्तेदार 35 वर्षीय प्रवीण सरोज निवासी लालगंज के साथ शुक्रवार को सांगीपुर बाजार से घर पूरे भगवत जा रहा था। पीएचसी अठेहा के पास पहुंचने पर बाइक का संतुलन बिगड़ा और सड़क किनारे बनी पुलिया से टकरा गई। टक्कर में बाइक सवार दोनों लोग घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को पीएचसी अठेहा ले जाया गया। पीएचसी में गंभीर हालत पर चिकित्सकों ने दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...