बलिया, जून 21 -- मनियर, हिन्दुस्तान संवाद। अत्यधिक लोगों के बैठे होने के चलते असंतुलित हुई बाइक महिला से टकराकर पलट गई। इससे सात लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें पीएचसी मनियर लाया गया। वहां प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के नवानगर (मुइया) गांव निवासी 35 वर्षीय राजेश कुमार के साथ उनकी पत्नी 30 वर्षीय रुक्मिणी तथा बच्चे 9 वर्षीय मनजीत, छह वर्षीय रूषि चार वर्षीय आरूषी तथा डेढ़ वर्ष की माही एक ही बाइक पर बैठे थे। वे देवरार स्थित अपनी रिश्तेदारी में आयोजित पूजा में शामिल होने के बाद वापस अपने घर जा रहे थे। मनियर-बलिया मार्ग पर रानीपुर कोल्ड स्टोरेज के पास बाइक असंतुलित होकर पैदल जा रही गंगापुर निवासी 65 वर्षीय लक्ष्मी से टकरा गई। इससे सभी बाइक सवारों के साथ ही उक्त महिला भी घायल हो गईं। आसप...