उन्नाव, मार्च 16 -- चकलवंशी। हरदोई थाना कछौना क्षेत्र के समसपुर गांव के रहने वाले मनोज कुमार पुत्र चंद्रपाल आसीवन थाना क्षेत्र के नंगाखेड़ा गांव एक शादी समारोह में शामिल होने आया था। यहां से सोमवार की रात घर लौट रहा था। इसी बीच लखनऊ बांगरमऊ मार्ग पर स्थित मुशीराबाद गांव के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बाइक चालक मनोज गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल को मियागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...