उन्नाव, मार्च 7 -- चकलवंशी, संवाददाता। आसीवन थाना क्षेत्र के लखनऊ बांगरमऊ मार्ग स्थिति कुलहा पुलिया की मोड पर शुक्रवार दोपहर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पलटने से दो युवक घायल हो गए। थाना क्षेत्र के उदशाह गांव के रहने वाले विजय पुत्र राजाराम शुक्रवार दोपहर गांव निवासी पवन पुत्र उमा शंकर के साथ सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के मवई ब्रम्हनान गांव मामा के घर जाने के लिए निकला था। तभी कुलहा पुलिया की मोड पर बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मियागंज अस्पताल में भर्ती कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.