बेकाबू बाइक के पलटने से युवती की मौत,युवक घायल
रायबरेली, जुलाई 25 -- जगतपुर, संवाददाता। शनिवार की रात करीब साढ़े सात बजे फक्कड़ दास कुटी-लल्ली की चक्की संपर्क मार्ग पर बाइक सवार की बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई। हादसे में बाइक सवार युवती व युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। उसे अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टर ने युवती को मृत घोषित कर दिया। घायल युवक का इलाज अस्पताल में चल रहा है। थाना क्षेत्र के उखहरा मजरे खैरहनी पहाड़गढ गांव की रहने वाली 22 वर्षीय युवती चांदनी पुत्री जागेश्वर अपने रिश्तेदार दीपू पुत्र जगत बहादुर निवासी पूरे राम बक्स का पुरवा थाना गदागंज के साथ बाइक से शनिवार को अपने घर जा रहे थे। इसी बीच फक्कड़ दास कुटी-लल्ली की चक्की संपर्क मार्ग धोबहा गांव के पास बाइक अनियंत्रित हो गई। लोगों ने दोनों घायलों को इलाज के लिए सीएचसी भेजा। जहां युवती को मृत घोषित कर दिया गया। डॉक्टर ने जांच के ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.