बेकाबू बाइक के पलटने से दो युवक जख्मी
उन्नाव, मई 30 -- सफीपुर। आसीवन थाना क्षेत्र के सफीपुर मियागंज मार्ग स्थिति ताजपुर गांव के पास शुक्रवार दोपहर ओवरटेक करते समय बाइक अनियंत्रित होकर पलटने से दो युवक घायल हो गए। आसीवन थाना क्षेत्र के शीर्ष कन्हर गांव के रहने वाले 35 वर्षीय अश्वनी पुत्र नारायण गांव के ही साथी मुकेश पुत्र मथुरा प्रसाद के साथ बाइक से किसी काम के लिए निकले थे। तभी वाहन को ओवरटेक करते समय बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दोनों बाइक सवार घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को सफीपुर सीएचसी पर भर्ती कराया। यहां डाक्टर ने दोनों की गंभीर हालत देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- सुपौल : दो बाइकों की टक्कर में दोनों चालक गंभीर, रेफर यह भी पढ़ें- दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौत, एक जख्मी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.