उरई, मार्च 8 -- उरई। कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र के दमनपुर में शनिवार शाम को तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से वृद्ध किसान की मौत हो गई, जिसे हादसे के बाद गंभीर हालत में परिवार के लोग इलाज के लिए उरई मेडिकल कॉलेज लाए थे, जहां वृद्ध के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शनिवार शाम कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र दमनपुर में 80 वर्षीय हाकिम सिंह पैदल गांव के बाहर खेत पर जा रहे थे। इस दौरान उनको पड़ोसी गांव के तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी, इसमें हाकिम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ग्रामीणों ने टक्कर मार कर भाग रहे बाइक सवार को पकड़ लिया। जबकि, हादसे की खबर वृद्ध किसान के परिजनों को दी। जिसके बाद परिजन वृद्ध को उरई मेडिकल कॉलेज लाए, जहां देर रात को उनकी मौत हो गई। हाकिम सिंह के बेटे महेंद्र सि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.