कन्नौज, मार्च 7 -- गुरसहायगंज, संवाददाता। कोतवाली अंतर्गत जीटी रोड पर अनियंत्रित बाइक ने सड़क के किनारे खड़े एक युवक को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए कानपुर रेफर किया गया है। मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की है। ग्राम मझपुरवा निवासी इमरान कोतवाली में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा है कि 4 मार्च की शाम वह अपने भाई हसीब के साथ मझपुरवा आने के लिये सवारी के इंतजार में गुरसहायगंज के पूर्वी रेलवे क्रासिंग के निकट फुट पाथ पर खड़ा था। तभी विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात बाइक सवार ने तेजी व लापरवाही से बाइक चलाते हुये भाई हसीब को टक्कर मार दी। जिसमें वह बाल बाल बच गया। जबकि उसका भाई हसीब गम्भीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे अहमद, आरिफ आदि ने घायल भाई हसीब को प्राथमिक इलाज के लिए निजी हॉस्पिटल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.