बांदा, अप्रैल 12 -- पैलानी। जसपुरा थाना व कस्बा क्षेत्र में शनिवार शाम तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर पहले बांदा और वहां से कानपुर रेफर किया गया। कस्बा निवासी 55 वर्षीय बन्दरी पत्नी नंदकिशोर शनिवार थाना जसपुरा के पास संतोष के आवास पर हो रही भागवत कथा सुनने गई थीं। वहां से देर शाम घर लौटते समय गौरीकला रोड स्थित सहकारी समिति के पास अमारा निवासी संदीप पुत्र लल्लू तेज रफ्तार बाइक से महिला को टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिर गईं और उनका दाहिना पैर टूट गया।हादसे के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसपुरा में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल बांदा रेफर कर दिया। थाना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.