कौशाम्बी, फरवरी 17 -- करारी थाना क्षेत्र के सैंबसा निवासी 55 वर्षीय श्यामलाल पुत्र मोहन लाल राजगीर का काम करते थे। 13 फरवरी की शाम वह साइकिल से घर लौट रहे थे। सैंबसा गांव के समीप तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दिया था। हादसे में गंभीर रूप से जख्मी श्यामलाल को इलाज के लिए प्रयागराज के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार को इलाज के दौरान श्याम लाल की मौत हो गई। घटना से दिवंगत की पत्नी कमला और बेटे उमाकांत व शिवाकांत का रो-रोकर हाल-बेहाल है। इस संबंध में थाना प्रभारी सियाकांत चौरसिया का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। दिवंगत के जख्मी होने की सूचना पर पहले ही अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया था। अब मुकदमा तरमीम किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.