गंगापार, अप्रैल 18 -- करछना थाना क्षेत्र के भडे़वरा बाजार में शुक्रवार दोपहर हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल वृद्ध की शनिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। भुडा गांव निवासी 60 वर्षीय राम अभिलाष द्विवेदी कई वर्षों से भडेवरा बाजार में चाय-पान की दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। शुक्रवार दोपहर वह पैदल अपनी दुकान की ओर जा रहे थे। इसी दौरान करछना-कोहडार मार्ग पर तेज रफ्तार और अनियंत्रित बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने घायल को संभालते हुए पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें स्वरूप रानी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां शनिवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक मृतक क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.