कौशाम्बी, नवम्बर 26 -- सिराथू, हिन्दुस्तान संवाद कड़ा धाम थाना क्षेत्र के रशीदमई गांव में मंगलवार शाम बाजार से लौट रही किशोरी को तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से जख्मी किशोरी ने इलाज के दौरान देर रात प्रयागराज के निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। रशीदमई निवासी 12 वर्षीय एरम बानो पुत्री अब्दुल गफ्फार मंगलवार की शाम पैदल सब्जी खरीदने इसी का पुरवा बाजार गई थी। लौटते वक्त रशीदमई गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास पीछे से आए तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसको टक्कर मार दी। हादसे में किशोरी के साथ बाइक सवार भी जख्मी हुआ। दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने बाइक सवार को एंबुलेंस बुलाकर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जबकि, परिवार वालों ने बालिका को सैनी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से प्राथमिक इलाज के बाद डॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.