कौशाम्बी, फरवरी 25 -- चायल, हिन्दुस्तान संवाद पूरामुफ्ती थाने के पुरानी बाजार के समीप बुधवार दोपहर घर से कोचिंग पढ़ने जा रहे साइकिल सवार छात्र को बेकाबू बस ने टक्कर मार दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने थाने के बाहर जीटी रोड जाम कर दिया। पुलिस के मान मनौवल और कार्रवाई के आश्वासन पर आधे घंटे बाद जाम समाप्त हुआ। संदीपन घाट थाने के गौसपुर गांव निवासी गया प्रसाद किसानी करते हैं। उन्होंने बताया कि बेटा पवन कुमार (19) बुधवार दोपहर कम्प्यूटर की कोचिंग करने के लिए साइकिल से पूरामुफ्ती थाने के पुरानी बाजार जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही बेकाबू बस ने साइकिल में टक्कर मार दिया। हादसे में बस उसके सिर को कुचलते हुए निकल गई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.