कौशाम्बी, नवम्बर 11 -- बेकाबू बस ने मंगलवार सुबह सड़क पार कर रहे किसान को रौंद दिया। घटना से गुस्साए परिजनों-ग्रामीणों ने बस पर पथराव और तोड़फोड़ करते हुए प्रयागराज-कानपुर हाईवे जाम कर दिया। करीब दो घंटे बाद लोगों को समझा-बुझाकर पुलिस किसी तरह रास्ता बहाल करा सकी। हालांकि पथराव से बस सवार किसी भी विद्यार्थी के घायल होने की खबर नहीं है। वहीं, किसान की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। संदीपन घाट क्षेत्र के धन्नी निवासी 65 वर्षीय शारदा प्रसाद किसान थे। मंगलवार की सुबह करीब छह बजे वह पैदल दैनिक क्रिया के लिए जा रहे थे। गांव के बाहर हाईवे पर पहुंचते ही प्रयागराज से कानपुर की ओर जा रही टूरिस्ट बस ने उनको कुचल दिया। टॉयर के समीप लगे किसी पार्ट में फंसे शारदा को बस लगभग सौ मीटर तक घसीटते हुए ले गई। इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। आक्रोशित परिज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.