उन्नाव, फरवरी 4 -- गंजमुरादाबाद। बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे स्थित जोगीकोट गांव के पास बुधवार सुबह स्लीपर बस अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक से भिड़ गई। हालांकि बस सवार सभी बाल बाल बच गए। घटना के बाद यूपीडा टीम से रेस्क्यू कर आवागमन बहाल कराया गया। फिरोजाबाद के टूंडला क्षेत्र स्थित जरौली कला गांव निवासी बस चालक दिगंबर सिंह स्लीपर बस में लगभग 40 सवारियां लेकर दिल्ली से बलिया जा रहा था। सुबह आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर बेहटा मुजावर क्षेत्र के जोगीकोट गांव के पास बस अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक में भिड़ गई। हालांकि रफ्तार अधिक न होने से सभी सवारियां बाल बाल बच गई। सूचना पर मौके पर पहुंची यूपीडा की टीम ने बस को किनारे कराया। थाना प्रभारी मुन्ना कुमार ने बताया कि बस टकरा गई थी, कोई घायल नहीं हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.