मुजफ्फरपुर, सितम्बर 9 -- मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। राजेपुर ओपी क्षेत्र के सहमलवा गांव के समीप सोमवार की देर रात पिकअप ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सवार मीनापुर थाना क्षेत्र के मुस्तफागंज निवासी किराना व्यवसायी 51 वर्षीय विरेंद्र प्रसाद की मौत हो गई, जबकि विरेंद्र प्रसाद की पत्नी ललिता देवी, पुत्री कमांशु कुमारी, पुत्र राजभूषण कुमार, चंद्रभूषण कुमार घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को मेडिकल में भर्ती कराया गया। ठोकर लगने के बाद ऑटो सड़क किनारे पलट गया। विरेंद्र प्रसाद के बड़े पुत्र राजभूषण कुमार ने बताया कि सोमवार अहले सुबह पूरे परिवार के साथ थावे मंदिर गए थे। यह भी पढ़ें- Samastipur News: अनियंत्रित वाहन की ठोकर से भजन गायक की मौत,3 जख्मी पूजा करने के बाद ऑटो से घर लौट रहे थे। देर रात पीछे से आ रही पिक...