कन्नौज, मार्च 11 -- गुरसहायगंज, संवाददाता। जीटी रोड पर रजलामऊ के समीप इस्माइलपुर ओवर ब्रिज के निकट कार में अनियंत्रित पिकअप ने पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें शादी करके लौट रहे कार सवार छह लोग घायल हो गए। इसके अलावा पिकअप में बैठी एक महिला भी घायल हो गई। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।बुधवार की शाम कानपुर की ओर जा रही कार में पीछे से अनियंत्रित पिकअप ने टक्कर मार दी। पिकअप की टक्कर से बोलेरो कार पलट गई। और उसके पहिया ऊपर हो गए। इसके बाद अनियंत्रित पिकअप डिवाइडर से टकरा गई। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। राहगीरों और आसपास के लोगों ने घायलों की मदद की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को स्वास्थ्य केंद्र भेजा। यहां से गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया गया है कि हरदोई जिले के ग्राम सौहरिया निवासी धर्मेंद्र...