बेकाबू थार ने लोडर व ई-रिक्शा में मारी टक्कर, चालक फरार
हाथरस, जुलाई 5 -- सासनी। आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार शाम तेज रफ्तार थार ने लोडर और ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में लोडर चालक घायल हो गया, जबकि थार चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। दुर्घटना के कारण कुछ देर तक हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा। हादसा शाम राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित गांव समामई स्थित गंदे नाले के पास हुआ। लोडर चालक सादाबाद क्षेत्र के ऊंचा गांव सुसाईन निवासी राकेश पुत्र किशोरीलाल सासनी से भाड़ा उतार कर वह समामई स्थित पेट्रोल पंप पर सीएनजी भरवाने जा रहा था। तभी अलीगढ़ की तरफ से आ रही तेज रफ्तार थार ने उसके लोडर में टक्कर मार दी, जिससे लोडर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में राकेश घायल हो गया। उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।वही उससे कुछ कदम आगे नगला हरिया निवासी ई-रिक्शा चालक पूरन पुत्र बनारसी दास ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.