नोएडा, फरवरी 23 -- नोएडा,वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-49 थानाक्षेत्र में सोमवार शाम तेज रफ्तार थार ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा सवार चार लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए और खून बिखर गया। सभी घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत गंभीर है। पुलिस ने बताया कि बरौला गांव निवासी राजेश, अनूप, राकेश और ओमप्रकाश ई-रिक्शा से गंतव्य की ओर जा रहे थे। आरडब्ल्यूए गेट के पास तेज गति में आए काले रंग के थार ने पीछे से ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। इससे ई-रिक्शा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें बैठे चारों लोग सड़क पर गिर गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि थार का एक पहिया भी टूटकर अलग हो गया। घटना के बाद आसपास अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.