बेकाबू डंपर ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौत
औरैया, मार्च 27 -- बेला, संवाददाता। थाना क्षेत्र में बिधूना रोड पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। घटना देर रात ग्राम सिरियावा मोड़ के पास हुई, जहां अज्ञात डंपर ने मोटरसाइकिल सवार युवक को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात करीब 11:20 बजे डायल 112 पर दुर्घटना की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल चिचौली भेजा गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 24 वर्षीय शिवम गुप्ता पुत्र राकेश गुप्ता निवासी नई बस्ती किसनी रोड बिधूना बाइक से कहीं जा रहा था, तभी तेज रफ्तार डंपर ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन जिला अस्पताल की मोर्चरी पहुंच गए, जहां उनका रो-रोकर ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.