कौशाम्बी, अप्रैल 22 -- कोखराज थाना क्षेत्र के असवां गांव के समीप मंगलवार शाम बेकाबू डंपर ने बाइक सवार को रौंद दिया। मौके पर ही मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। कोखराज के परसरा गांव का 35 वर्षीय लव सिंह पुत्र हरि प्रसाद किसानी करता था। मंगलवार की शाम वह बाइक लेकर किसी रिश्तेदार के यहां चरवा जा रहा था। असवां गांव के समीप विपरीत दिशा से आए डंपर ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार उछलकर करीब 15 फीट दूर जाकर गिरा। इस बीच डंपर उसे रौंदते हुए गुजर गया। इससे मौके पर ही उसकी सांसें थम गईं। दुर्घटना देख आसपास रहे लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने लिखापढ़ी करते हुए मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से परिवारीजनों के आंसू थामे नहीं थम रहे हैं। थाना प्रभारी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.