मुरादाबाद, मई 2 -- ठाकुरद्वारा,संवाददाता। काशीपुर- मुरादाबाद मार्ग पर शनिवार की सुबह दो डंपर आपस में टकरा गए, इनमें से एक डंपर ने पहले दो स्कॉर्पियों को टक्कर मारी, फिर सड़क किनारे खड़ी स्कूल बस में टकरा गई। इस घटना में डंपर चालक व एक स्कार्पियो में बैठा युवक घायल हो गए। उन्हें सीएचसी में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। शनिवार की सुबह लगभग 8:00 बजे काशीपुर-मुरादाबाद मार्ग पर नन्हू वाला मोड़ के पास सनशाइन स्कूल के सामने मुरादाबाद की दिशा से आ रहे डंपर ने दो स्कॉर्पियो में चपेट मारते हुए स्कूल की बस में टक्कर मार दी। दुर्घटना में डंपर चालक कुलदीप 22 पुत्र मुरारी लाल निवासी ग्राम सिहाली खद्दर थाना डिलारी और स्कॉर्पियो में सवार कोतवाली क्षेत्र के पसिया पुरा निवासी सुनील 25 पुत्र छत्रपाल घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा घायलों को राज...