गोरखपुर, मार्च 24 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। बेकाबू डंपरों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने अब उनकी कोडिंग शुरू कर दी है। किस थाना क्षेत्र में कितने डंपर चल रहे हैं कोडिंग में न सिर्फ इसकी जानकारी होगी बल्कि उसकी पहचान भी आसानी से हो जाएगी। जिले में डंपरों से हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के लिए पुलिस प्रशासन ने थानावार कोडिंग अभियान शुरू किया है। मार्च महीने में ही अलग-अलग स्थानों पर डंपर से कुचलकर चार लोगों की मौत के बाद शासन ने इसे संज्ञान लिया था। पुलिस के अनुसार, अभियान के पहले दिन जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कुल 192 डंपरों की कोडिंग की गई। इस दौरान डंपरों की पहचान सुनिश्चित करने के साथ-साथ चालकों को सड़क सुरक्षा मानकों का पालन करने, संयमित गति से वाहन चलाने और सतर्क रहने के निर्देश दिए गए। एसपी नार्थ ज्ञानेंद्र ने बताया ...