कौशाम्बी, मई 16 -- कौशाम्बी थाना क्षेत्र के भैरवां गांव के समीप शनिवार शाम बेकाबू ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। हादसे में गंभीर रूप से जख्मी युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। कौशाम्बी के बारा गांव का 29 वर्षीय सुरेंद्र गौतम पुत्र बरमदीन किसानी करता था। शनिवार की शाम वह किसी निजी काम से बाइक लेकर सरायअकिल गया था। लौटते समय भैरवां के पास अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार छिटककर गिर गया और ट्रॉली के पहियों की चपेट में आ गया। दुर्घटना देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आननफानन एंबुलेंस बुलाकर उसको सीएचसी कनैली में भर्ती कराया। हालत गंभीर देख परिवार वाले उसे लेकर सरायअकिल के निजी अस्पताल चले गए। वहां इलाज शुरू होते ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से परिवारीजनों के आंसू थामे नहीं थम रहे हैं। पुल...