उरई, अप्रैल 5 -- उरई। शहर के बाहर झांसी रोड पर शनिवार रात बाइक सवार दो छात्रों को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इसमें एक छात्र की मौत हो गईष जबकि, दूसरे को गंभीर हालत में झांसी रेफर किया गया। दोनों छात्र उरई में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे थे और दोनों बाइक से कमरे पर लौट रहे थे। हादसे के बाद मौके से भागे ट्रैक्टर और चालक की तलाश पुलिस ने शुरू कर दी है। जबकि, पुलिस ने छात्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जालौन कोतवाली क्षेत्र ग्राम धंतोली निवासी देवेंद्र कुमार पटेल का 25 वर्षीय बेटा विभांशु पटेल एमए की पढ़ाई के साथ प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा है। जिसके चलते वह उरई के मैकेनिक नगर में किराए के कमरे में रह रहा था और शनिवार रात को साथी 27 वर्षीय प्रद्युम्न याज्ञिक के साथ बाइक लेकर घर से निकले और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.