कौशाम्बी, मई 26 -- पिपरी थाने के मोहम्मदपुर गांव में मंगलवार देर रात तेज रफ्तार बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली एक मकान में जा घुसी। हादसे में घर के बाहर खड़ी बाइक व बिक्री के लिए रखी सीमेंट की चादरें क्षतिग्रस्त हो गईं। संयोग अच्छा रहा कि घर के बाहर बैठे परिवार के सदस्य बाल-बाल बच गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मोहम्मदपुर गांव निवासी नौसे अहमद पुत्र अली जान के घर के बाहर मंगलवार रात में परिवार के लोग बैठे हुए थे। इसी दौरान मनौरी की ओर से चायल जा रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर सीधे उनके घर में जा घुसी। घटना के समय इलाके की बिजली भी गुल थी। लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले हादसा हो गया। हादसे में घर के बाहर खड़ी दोपहिया बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं बिक्री के लिए रखी गई सीमेंट की चादरों को भी भारी नुकसान पहुंचा। प...