मुजफ्फरपुर, जनवरी 24 -- मुजफ्फरपुर। अहियापुर थाने के बड़ा जगन्नाथ मोहल्ला में शनिवार शाम बेकाबू ट्रैक्टर घर में घुस गया। हादसे में घर के अंदर बैठी सुनीता देवी घायल हो गई। आनन-फानन में परिजनों महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। स्थानीय लोगों ने ट्रैक्टर चालक गरहां थाने के बिसौली निवासी रंजीत कुमार को पकड़ कर खंभे में बांध कर पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। वहीं, चालक को हिरासत में ले लिया। बताया जाता है कि चालक नशे में था। चालक की मेडिकल जांच कराई गई है। थानेदार रोहन कुमार ने बताया ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला घायल हो गई। ट्रैक्टर चालक से पूछताछ की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...