मोतिहारी, फरवरी 9 -- मोतिहारी/बंजरिया, निसं/एसं.। मोतिहारी-पकड़ीदयाल पथ पर ट्रैक्टर की ठोकर लगने से एक महिला की मौत हो गई। मृतका बंजरिया थाना क्षेत्र के चैलाहा कुडिया निवासी रामप्रवेश प्रसाद की पत्नी पूजा देवी (32) थी। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पतौरा चौक के समीप सोमवार की है। मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मुफस्सिल थानाध्यक्ष अंबेश कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। आवेदन के आधार पर एफआईआर दर्ज की जाएगी। बताया जाता है कि पूजा देवी का मायके मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ढेकहां में है। वह बाइक से ढेकहां जा रही थी। इस दौरान ट्रैक्टर की ठोकर लगने से वह सड़क पर गिर गई तथा ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में मचा कोहराम : बंजरि...