बेकाबू ट्रैक्टर की ठोकर से बाइक सवार चाचा की मौत, भतीजा गंभीर
मधुबनी, अप्रैल 5 -- हरलाखी (मधुबनी)। बासोपट्टी थाना क्षेत्र के महथौर स्थित रामजानकी चौक के निकट शनिवार देर रात अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवार चाचा-भतीजा को कुचल दिया। हादसे में 25 वर्षीय रूपेश कुमार यादव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि 12 वर्षीय भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। भतीजे को बेहतर इलाज के लिए मधुबनी रेफर किया गया है। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर समेत मौके से फरार हो गया। रूपेश बासोपट्टी थाना क्षेत्र के लौठवा गांव (वार्ड नं-7) निवासी ब्रह्मदेव यादव का पुत्र था। रूपेश अपने भतीजे के साथ जसो रोड स्थित ईंट भट्ठा से पैसे जमा कर बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान महथौर चौक हनुमान मंदिर के समीप कटैया की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उन्हें कुचल दिया। डायल 112 की टीम ने घायल किशोर को सीएचसी बासोपट्टी में भर्ती कराया। वहां से चिकित्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.