बेकाबू ट्राले ने दो कारों में टक्कर मारी, चार घायल
गुड़गांव, जून 19 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित इफ्को चौक फ्लाईओवर पर देर रात एक बेकाबू ट्राले की तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण भीषण सड़क हादसा हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक ट्राला डिवाइडर लांघकर दूसरी तरफ आ गया और दिल्ली की ओर जा रही एक स्विफ्ट डिजायर कार और थार से सीधे टकरा गया। हादसे में कार चालक सहित उसमें सवार कंपनी के चार कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के महोबा निवासी पवन शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सेक्टर-48 स्थित गार्निश कंपनी में अपनी स्विफ्ट डिजायर कार चलाता है। 18 जून की रात करीब ढ़ाई बजे वह कंपनी के स्टाफ नौनिध, रिफाकत और वासिब को कार में बैठाकर दिल्ली के शाहदरा छोड़ने जा रहा था। उनकी कार इफको चौक फ्लाईओवर के पास पहुंची, तभी दिल्ली की तर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.