नोएडा, अप्रैल 1 -- दादरी, संवाददाता। लुहारली टोल प्लाजा के समीप मंगलवार की सुबह बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। हादसे में युवक की मौत हो गई। आरोपी चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। इस मामले में युवक के भाई ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। दादरी कोतवाली पुलिस के मुताबिक मूलरूप से अलीगढ़ के नगला बाग गांव का रहने वाला रिंकू मंगलवार की सुबह बाइक पर सवार होकर नोएडा आ रहा था। वह लुहारली टोल प्लाजा के समीप पहुंचा तो एक बेकाबू ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल रिंकू को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले में रिंकू के भाई दिनेश ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस आरोपी चालक की तलाश मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.