बेकाबू ट्रक से कुचलकर बच्ची की मौत, चालक को पीटा
मुजफ्फरपुर, मई 27 -- मुरौल,एक संवाददाता। मुजफ्फरपुर-पूसा सड़क मार्ग पर महमदपुर शिवराम गांव स्थित पटेल चौक के समीप बुधवार शाम बेकाबू ट्रक ने बच्ची को रौंद दिया। इसमें सनोज कुमार की आठ वर्षीया पुत्री शिवानी कुमारी की मौत हो गई। बच्ची धर्मेंद्र बैठा की भांजी थी। शिवानी सड़क किनारे खड़ी थी। दुर्घटना के बाद ट्रक लेकर भाग रहे चालक को ग्रामीणों ने खदेड़कर पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची मुशहरी पुलिस ने चालक को भीड़ से अलग कर थाने पर ले गई। इस दौरान लोगों ने सकरा थाना और मुरौल ओपी पुलिस की गाड़ी को घेरकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंचे मुखिया गिरीश कुमार, कांग्रेस के एससीएसटी जिलाध्यक्ष मोहन पासवान, प्रमुख पति आदि ने आक्रोशित लोगों को समझाकर शांत कराया।परिजनों यह भी पढ़ें- बालू लदे तेज रफ्तार ट्रक की ठोकर से सीएसपी संचालक की मौत ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.