उन्नाव, मार्च 15 -- चकलवंशी। आसीवन के चकलवंशी-संडीला मार्ग पर शनिवार देर रात एक तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक ने सड़क किनारे खड़े शीशम के विशाल पेड़ में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पेड़ जड़ से उखड़कर सड़क के बीचों-बीच गिर गया, जिससे मार्ग पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। वाहनों की लगी लंबी कतारें, वन विभाग ने संभाला मोर्चाहादसा मियागंज चौराहे के पास हुआ, जहाँ संडीला की ओर जा रहे ट्रक ने नियंत्रण खो दिया और पेड़ से जा टकराया। सड़क पर पेड़ गिरने के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग के दरोगा सीताराम गौड़ अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वन विभाग की टीम ने हाइड्रा मशीन मंगाकर सड़क पर गिरे भारी-भरकम शीशम के पेड़ को हटवाया, जिसके बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.