कौशाम्बी, मार्च 31 -- सरायअकिल थाना क्षेत्र के कूरा गांव के समीप सोमवार सुबह बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार दंपती को रौंद दिया। हादसे में गंभीर रूप ये जख्मी अधेड़ की प्रयागराज के निजी अस्पताल में मौत हो गई। उनकी पत्नी की हालत भी चिंताजनक बनी हुई है। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। कोखराज थाना क्षेत्र के नौढ़िया आमद करारी निवासी 45 वर्षीय नरसिंह शर्मा सोमवार की सुबह अपनी पत्नी मालती देवी (40) के साथ बाइक लेकर किसी काम से सरायअकिल के अंबारी गांव जा रहे थे। कूरा गांव के समीप विपरीत दिशा से आए ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार दंपती सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए। दुर्घटना देख आसपास रहे लोग दौड़ कर मौके पर पहुंचे। लोगों ने आनन-फानन एंबुलेंस बुलाकर घायलों को नजदीकी सरकारी अस्पताल भेजवाया। वहां से परिवार वाले प्रया...