फिरोजाबाद, फरवरी 2 -- शिकोहाबाद में मुस्तफाबाद रोड स्थित बिदरखा के पास ट्रक एक बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया जिससे युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। ट्रक का चालक तेजी व लापरवाही से ट्रक को चलाकर एटा चौराहा से मुस्तफाबाद की ओर जा रहा था। जब ट्रक बिदरखा के पास पहुंचा ही था कि तभी बाइक सवार संदीप 22 पुत्र जय सिंह निवासी नगला जाट थाना जसराना जो अपने गांव से शिकोहाबाद आ रहा था उसको ट्रक ने रौंद दिया। ट्रक का टायर युवक के शरीर को कुचल गया। जिससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा होते ही ट्रक चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। इस बारे में प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार का कहना है कि ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया है। जिससे शव बुरी तरह से क्षति विक्षिप्त हो गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.