बांदा, फरवरी 15 -- बांदा। संबाददाता बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे से बाइक लेकर घर जा रहे युवक को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। बाइक के पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। शहर कोतवाली क्षेत्र के भरखरी गांव निवासी 33वर्षीय विश्वनाथ त्रिपाठी पुत्री हिम्मत महोबा जिला के सरीला में कौशल विकास योजना में काम करता था। शनिवार की रात वह अपने महोबा निवासी साथी पवन के साथ बाइक में बैठकर बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के रास्ते घर आ रहा था। वह मवई टोल प्लाजा से नीचे उतर कर जैसे ही मुख्य सड़क पर आया ही था कि सामने से आ रहे बेकाबू ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे विश्वनाथ की मौके पर मौत हो गई। पवन घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद वाहन समेत चालक मौके से फरार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.